सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव में नामजदो ने एक युवती की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल कर दी है। जिससे युवती एवं उसका परिवार भारी परेशान है । पीड़िता के भाई ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता युवती के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 29 जुलाई की सुबह 10.45 बजे करीब गांव के ही आरोपी युवक द्वारा सोशल मीडिया पर उसकी बहन की वीडियो बदनाम व बेज्जत करने की आशय से प्रसारित की गई है। जिससे समाज मे उनकी छवि धूमिल हो रही है। जब उसने आरोपी से सोशल मीडिया से बहन की वीडियो हटाने व सार्वजानिक करने को मना किया तो आरोपी व उसका भाई एवं माँ ने कहा हम तो अपने सोशल मीडिया पर ऐसे ही वीडियों अपलोड कर तुम्हे बेज्जत करेंगे । अगर ज्यादा वकवास की तो तुझे जान से मार देगे।











