सिकन्द्राराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एटा रोड स्थित गांव इकबालपुर गेट के निकट से एक युवक को अवैध तमंचा एवं कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसआई रामनरेश सिंह शुक्रवार की रात्रि को अपने हमराहो के साथ एटा रोड पर गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि गांव इकबालपुर गेट के समीप एक युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई । पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अंशुल कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मौहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी बताया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।









