सिकन्द्राराऊ । कस्बा के मौहल्ला दमदपुरा स्टेशन रोड के निकट एक तेज रफ्तार बाइक ने शिक्षक को टक्कर दी। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग पहुंचा गया। जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। घायल शिक्षक के पुत्र ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मौहल्ला गढ़ी बुन्दु खाँ निवासी अजय कुमार पुत्र रघुवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 27 जुलाई की शाम 5 बजे करीब उसके पिता अपने घर से दमदपुरा स्टेशन रोड की ओर बच्चों को पढ़ाने को जा रहे थे । तभी रेलवे फाटक की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने उनमें टक्कर मार दी । हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुट गई है।









