सिकंदराराऊ में रेलवे ट्रैक पर मिला 21 वर्षीय युवक का शव, मची सनसनी

परिजनो ने जताई हत्या की आंशका ,पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव

सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार की रात्रि को रेलवे ट्रैक पर एक 21 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला । जिसको देख क्षेत्र में सनसनी मच गई । मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र प्रजापति के रूप में हुई। रेलवे पुलिस ने मौके में पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया । मृतक युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
बताया जाता है कि सोमवार की रात्रि 11 बजे करीब एक युवक का शव रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से खलबली मच गई । रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव की लोगों से मृतक के शव की शिनाख्त कराई । युवक की पहचान कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अमृतपुर असदपुर निवासी 21 वर्षीय ज्ञानेंद्र प्रजापति पुत्र कमल सिंह के रूप में हुई । पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी । सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई । सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त की । परिजनो ने बताया की ज्ञानेंद्र रविवार की शाम को घर से निकला था। मृतक के चाचा मुनेश ने हत्या की आंशका जताई है । मृतक अविवाहित था और निजी वाहन चालक था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment