आरोपियों ने कार को भी तोड़फोड़ कर किया क्षतिग्रस्त

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज निवासी एक कार युवक को गुटखे की मना करना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया तथा पीड़ित की कार को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तीन अज्ञात युवकों के विरुद्ध तहरीर दी है।
मोहल्ला शहाबुद्दीन गंज निवासी बाहर मियां पुत्र शकील ने दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह सोमवार की रात्रि 11 बजे करीब कस्बा के रोडबेज बस स्टैंड पर अपनी कार समेत खड़ा हुआ था। तभी वहां पहले से मौजूद तीन अज्ञात युवकों ने उसे अपने पास बुलाया और गुटखा खाने को मांगा। पीड़ित ने जब युवकों से गुटखे की मना कर दिया तो आरोपियों ने उससे गाली गलौज कर दी । पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया तथा उसकी कार को ईंट पत्थर से तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।









