हाथरस। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम नारायण काके के नेतृत्व में पूरे विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की रीति व नीतियों को जन-जन पंहुँचाने के लिए जहां अभियान चलाया जा रहा है। वही पार्टी का सदस्यता अभियान चलाते हुए लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है ।
इसी क्रम में गांव पहाड़पुर निवासी प्रशांत सविता को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला सचिव भूपेंद्र उपाध्याय, विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सैगर तथा साथ में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी राम नारायण काके मौजूद थे।












