घटना में चार हुए घायल, एक रेफर

सिकंदराराऊ । जीटी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के निकट मंगलवार सुबह ग्राहक को सामान बेचने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया । देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। मामला मारपीट में बदल गया। मामले से जी टी रोड पर अफरा तफरी मच गई । सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई । पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घटना में चार लोग घायल हो गए । घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां से एक घायल को चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह 10 बजे करीब एक ग्राहक जी टी पर खरीदारी करने को पहुंचा था। इस दौरान ग्राहक को अपनी दुकान पर सामान बेचने को लेकर एक समुदाय के व्यक्ति से कहासुनी हो गई । कहासुनी में विवाद होने लगा । मामले ने तूल पकड़ लिया और मारपीट में बदल गया। मौके पर लाठी डंडे चलने लगे । जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया। घटना में अमर, दिलीप, रोहित और बिट्टू घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को हालत नाजुक होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया है । घटना के बाद जीटी रोड क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने घटना को प्रशासन के लिए शर्मनाक बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की अमल में लाई जाएगी ।









