
सिकंदराराऊ। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में बूथ संख्या 32 प्राथमिक विद्यालय नाई नगला ताहर मण्डल अगसौली में बूथ प्रवासी भाजपा नेता महेश यादव संघर्षी ने बीएलओ प्रमोद चौधरी के साथ बूथ पर विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर ड्राफ्ट की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर बीएलओ से फार्म संख्या 6,7 व 8 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा नए मतदाताओं को जोड़ने एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में सम्मिलित कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करे । भाजपा नेता व बूथ प्रवासी महेश यादव संघर्षी ने बताया कि एसआईआर एक संवैधानिक प्रक्रिया है,जो एक व्यक्ति एक वोट का समर्थन करती है| एसआईआर फ़ॉर्म सभी लोग अवश्य भरें । इस मौके पर विष्णु कुमार पुंढीर, विवेक कुमार पुंढीर प्रधान, रिंकू यादव ,बीएलओ प्रमोद चौधरी ,विपिन कुमार पुंढीर,अंकुश माहेश्वरी, अविनाश कुमार, शिशुपाल सिंह, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।









