
सिकंदराराऊ । एनएच 34 के एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के निकट वाहन का इंतजार कर रहे चार लोगों को एक तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हों गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में जारी है। वाहन चालक के विरुद्ध घायल युवक की मां ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वेदवती पत्नी बैनीराम निवासी गांव भकरी थाना विजयगढ़ जिला अलीगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गत 10 जनवरी की दोपहर 1:20 बजे करीब उनका पुत्र
राहुल कुमार गांव के ही विजय पाल सिंह के साथ गांव आने के लिए गांव मुगलगढ़ी के समीप सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान उनके मिलने वाले योगेंद्र कुमार और चाेब सिंह आ गए तथा सभी लोग आपस में बातचीत करने लगे। तभी एटा की ओर से तेज गति से आ रहे वाहन ने चारों लोगों में टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












