वरिष्ठ समाजसेवी और सहकारी नेता बच्चू सिंह ने भूमि विकास बैंक (एलडीबी) के डायरेक्टर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल करने के बाद बच्चू सिंह ने कहा कि उनका मुख्य कार्य किसानों के हितों की रक्षा करना और बैंक की योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना रहेगा। कहा कि किसानों को कृषि कार्यों के लिए मिलने वाले ऋण की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सरल बनाया जाएगा। बैंक से जुड़ी किसानों की लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की कृषि कल्याण योजनाओं को बैंक के माध्यम से प्रभावी ढंग से लागू करना। नामांकन के दौरान बच्चू सिंह के साथ भारी संख्या में स्थानीय किसान और समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया और जीत का भरोसा जताया। इस दौरान विधायक अंजुला माहौर, अर्जुन सिंह, कन्हैया सिंह तोमर, राजपाल सिंह दिसवार, राजेश सिंह गुड्डू, रूपेश उपाध्याय, आकाश सिंह, अविनाश तिवारी, लव कुश शर्मा, विपुल लुहाड़िया, आकाश वार्ष्णेय, विक्रम सिंह जादौन, भीकमपाल सिंह, अरविन्द तोमर, नितिन चैधरी, विक्की शर्मा, के अलावा तमाम किसान मौजूद थे।









