हाथरस। शहर में गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव के अवसर पर कल 29 जुलाई को श्री धर्मधाम सीताराम मन्दिर मालिन गली में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जायेगा। जिसमे कार्यक्रम आयोजित होंगें।
आचार्य पं. विशाल वल्लभ जी महाराज ने बताया है कि इस अवसर पर भव्य श्री सीताराम जी का अभिषेक प्रातः 6 बजे से, श्री गुरु पाद्य पूजन प्रातः 8 बजे से तथा श्री गुरुदेव धर्म गुरु ब्रह्मलीन श्री पं गोवर्धन नाथ मिश्र एंव विद्वान ब्रह्मलीन पण्डित कृष्ण वल्लभ मिश्र का छविचित्रों पर शिष्यों द्वारा गुरु पूजन किया जाएगा। उनके भक्तों सुरेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, विनोद कुमार शर्मा सेल्स टैक्स वाले, सूरजभान लोहिया, दीपक सोनी, संजीव वर्मा, संजय वर्मा, विपिन वाष्र्णेय, अमन वाष्र्णेय, चेतन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, नितिन गोयल, तरूण वर्मा, राम अग्रवाल विनोद अग्रवाल ने समस्त भक्तजनों से कार्यक्रम में पहुंचने का अनुरोध किया है।












