
ओवरब्रिज पर बाइक सवार दंपति को मैक्स ने मारी टक्करः दोनों गंभीर
हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ओवरब्रिज पर आज तेज रफ्तार टाटा मैक्स वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दंपति पुल की पटरी से नीचे जा गिरे। दुर्घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि महिला को भी गंभीर चोटें आयी हैं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस दौरान राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी।
पुलिस वाहन की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। घटना के बाद कुछ समय तक ओवरब्रिज पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया।











