ऐसा क्या काम किया हमने तेरा, जो मेरा हाथ तुमने थाम लिया..से बरसा भक्ति रस

हाथरस। सावन कृपाल रूहानी मिशन के बैनरतले जनपद की तीनों शाखाओं क्रमशः कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग, कृपाल आश्रम ग्राम पिछोंती (हसायन), एवं राजिंदर आश्रम ग्राम वीर नगर (सासनी) में परम संत मुर्षिदे आजम हुजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज का 168 वाँ पावन प्रकाश उत्सव अत्यंत ही श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

शाखा हाथरस पर सत्संग महोत्सव के तीसरे रोज प्रातः एवं सायं दोनों पालियों में सत्संग हुआ। सत्संग मथुरा से आये प्रीचर सत्यप्रकाश शर्मा ने मानव जीवन में नाम का महत्त्व नामक शीर्षक पर प्रस्तुत किया। उन्होंने समझाया कि जब इंसान किसी पूर्ण सतगुरु की शरण मिलती है तो उस पर परमात्मा की विशेष कृपा हो जाती है और पूर्ण गुरु से नाम की अनमोल दात मिलती है। जिसके बाद मनुष्य के जीवन में अमूल चूल परिवर्तन होने लगते हैं। एक पूर्ण गुरु का सानिध्य में इंसान का जीवन दया, प्रेम,करुणा, निष्काम सेवा और प्रभु प्रेम से सराबोर हो जाता है।


सत्संग समाप्ति पर वीरेंद्र अग्रवाल उर्फ मुन्ना व टीम द्वारा मधुर संगीत पर रूहानी गजल-ऐसा क्या काम किया हमने तेरा, जो मेरा हाथ तुमने थाम लिया।।का गायन कर सत्संग हॉल का माहौल भक्ति रस से भर दिया।।
इस अवसर पर सभी शाखाओं पर एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और गुरु महाराज की शिक्षाओं का संदेश देते हुए कम से कम तीन फलदार व छायादार वृक्ष रोपे गए। संगत ने बड़े ही प्रेम और सेवा भाव के साथ सभी कार्यक्रमों का आनंद उठाया।कार्यक्रम के अंत में सभी संगत को पेट भर लंगर प्रसाद भी परोसा गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment