हाथरस।विश्व हिन्दू परिषद की दो दिवसीय प्रान्त बैठक सिकंदरा आगरा स्थित डॉ. एम.पी.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज में आयोजित की गई। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री दिनेश उपाध्याय एवं क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर सहित ब्रज प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री राजेश कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन एवं पाथेय किया गया।

बैठक में संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती तथा स्व. अशोक सिंघल के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी छह माह के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन विस्तार एवं समाज जागरण से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि नवंबर-दिसंबर माह में हिन्दू हित चिंतक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से जिला, प्रखंड, खंड, उपखंड एवं ग्राम समिति स्तर तक पहुंचकर अधिक से अधिक हिन्दू हित चिंतकों को संगठन से जोड़ा जाएगा।इसी क्रम में हाथरस जनपद में 25,000 हिन्दू हित चिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला एवं समस्त प्रखंड कार्यकारिणियों ने इस लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक के दौरान संगठनात्मक दायित्वों में भी परिवर्तन किए गए। श्रीमती कनक खंडेलवाल को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वहीं महक रावत को विभाग सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी तथा प्रियांशी को जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी का दायित्व प्रदान किया गया। प्राप्त बैठक में जनपद से जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष डॉ.अमित भार्गव, जिला संयोजक बजरंग दल अनमोल अग्निहोत्री, विभाग संयोजक बजरंग दल हर्षित गौड, गौरव प्रजापति जिला सह मंत्री, अमरदीप एवं पवन वार्ष्णेय जिला सहसंयोजक बजरंग दल, लकी शर्मा जिला सुरक्षा प्रमुख, शिवम, मुकेश सूर्यवंशी, विद्याभूषण, राय सिंह, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत ,जिला संगठन मंत्री देवराज ,विजय प्रताप, शिवा राणा, महक रावत, प्रियांशी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त एवं समाजहित में सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ हुआ।









