रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव का एडीएचआर ने कराया दाह संस्कार

हाथरस। व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाह संस्कार किया गया। जिसके दाह संस्कार की व्यवस्था मे एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का पूर्णरूपेण सहयोग रहा।


गत 21 जुलाई की रात्रि को सहपऊ थाना अंतर्गत रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी। जिसनें गले में काला धागा, ताबीज था और हल्के हरे रंग की शर्ट, ग्रे कलर की पैंट पहन रखीं थी। मृत अवस्था में पुलिस को मिला था और मृतक का शरीर क्षत विक्षत हो चुका था।पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा। शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया। उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया। समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव का हिंदू रीति रिवाज से दाह संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार में प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स, समाजसेवी सुनीत आर्य,एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले,साथ में दीपांशु वार्ष्णेय, विशाल सोनी, आलोक अग्रवाल, कांस्टेबल अभिषेक, कांस्टेबल सचिन मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment