घर के बाहर खड़ी महिला को पीटकर किया घायल

 

सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला गढ़ी बुन्दु खां में घर के बाहर खड़ी महिला को नामजद ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला गढ़ी बुन्दु खां निवासी ज्योति पत्नी सुरजीत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 10 जुलाई की सुबह 10 बजे करीब अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी। तभी मनोज निवासी मोहल्ला दमदपुरा थाना सिकंदराराऊ गाली गलौज करता हुआ आया। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गई । आरोपी उसे चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment