रास्ते से निकलने पर देवर भाभी को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला ढक में रास्ते से निकलने पर नामजदों ने देवर भाभी को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने युवक का मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला ढक निवासी अनिल कुमार पुत्र करन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गाँव के ही जसवंत ,मुन्नालाल पुत्रगण भवानी, नीरज कुमार पुत्र जसवंत उसे आए दिन रास्ते से निकलने से रोकते हैं। शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे करीब वह अपना ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने को जा रहा । उसी समय जसवंत, मुन्ना लाल, नीरज व वीरेन्द्र सिंह लाठी डंडों एवं फावड़े से लैस होकर उससे गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी भाभी राधा देवी को भी नामजदों ने पीटकर घायल कर दिया । आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीनकर तोड़ दिया। आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई है।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment