हाथरस। बहुजन समाज पार्टी की आज मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक कुसुम वाटिका सत्संगी मार्ग सिद्धार्थ नगर पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल प्रभारी एंव पूर्व एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष गोरेलाल जाटव के साथ मुख्य मंडल प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप, विजेंद्र सिंह विक्रम, अनिल बघेल तथा जनपद के मंडल प्रभारी सूरजपाल सिंह नेताजी, समाजप्रिय रतन एड. व चारों जनपदों के जिलाध्यक्ष जनपद एटा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, जनपद अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गौतम एड., हाथरस के जिलाध्यक्ष राज कपूर, जनपद कासगंज के जिलाध्यक्ष रामवीर प्रधान चारों जनपदों के मंडल प्रभारी उपस्थित थे।। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी ने बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के दिशा निर्देशों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया तथा 2027 में होने वाले विधानसभा के आम चुनाव में पूरी मुस्तादी के साथ अपने वूथ एवं सेक्टरों पर तथा विधानसभा की कमेटी, जिले की कमेटी को जल्द से जल्द कंप्लीट करके क्षेत्र में अपने- साथियों के साथ जुड़ने का कार्य करें और बहन जी के जो भी दिशा निर्देश हैं, उन तक पहुंचाकर संगठन को क्रांति स्तर पर मजबूत करें सभी मुख्य पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रख कर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन मायावती के निर्देशों को कार्यकर्ताओं एवं जन-जन तक पहुंचाने की लिए आग्रह किया। सबके साथ मिलकर के भाईचारा बना करके जनपदों को मजबूती से तैयार करें।
बैठक में दिनेश कुमार देशमुख एड़., राजपाल पुनिया एड., केसी निराला एड., विधानसभा के उपाध्यक्ष देवेश चौधरी, जिला महासचिव डॉ. रईस अहमद अब्बासी, वीरी सिंह कर्दम, सत्येंद्र राणा , महिपाल सिंह, राजकुमार एडवोकेट, दिनेश चंद्र गौतम, हुकम सिंह नेताजी, राघवेंन्द्र, संजय बघेल, राकेश कुमार काका, आशीष प्रधान, रिंकू कुमार, दिनेश भारती, भगवान सिंह कुशवाहा, राकेश सोनी, मनोज वर्मा, डॉ. अरविंद शर्मा, जितेंद्र कुमार उर्फ बंटी भैया आदि तमाम विधानसभा जिले एवं सेक्टर सेक्टरों के लोग उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राज कपूर ने की तथा संचालन डॉ. रईस अहमद अब्बासी ने किया।









