हाथरस। फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल कासगंज के जिलाध्यक्ष की पुत्री की ससुरालीजनों द्वारा हत्या किए जाने के मामले को लेकर जिले की फेम टीम द्वारा कासगंज में अधिकारियों व वहां के सांसद आदि से मिलकर बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुलाकात की गई और कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।

कासगंज फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओंकार सैनी की सुपुत्री की ससुरालीजनों द्वारा हत्या किए जाने के मामले को लेकर फैम के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोवती के निर्देश पर कासगंज पहुंचकर फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जिला मंत्री शैलेंद्र शर्मा एवं पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य शिवशंकर गुलाटी द्वारा पुलिस कप्तान ओमप्रकाश सिंह एवं एटा सांसद देवेंद्र शाक्य से मिलकर विस्तृत प्रकरण की जानकारी देकर दोषियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करके गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई।
फेम के प्रतिनिधिमंडल को एटा सांसद देवेंद्र शाक्य द्वारा पूर्ण आश्वासन एवं एसपी कासगंज द्वारा कड़ी कार्यवाही अति शीघ्र किये जाने का वायदा कर संतुष्ट किया गया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी उद्यमी मनोज कुशवाहा एवं विनोद सैनी, ओंकार सैनी आदि उपस्थित थे।












