अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल उपचार के लिए अलीगढ रेफर

सासनी-इगलास रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव छौंड़ा निवासी भूपेंद्र पुत्र ओमप्रकाश किसी कार्र से सासनी आया था जो अपना कार्र समाप्त कर सासनी से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। बताते हैं कि जैसे ही भूपेन्द्र गांव गडउआ के निकट पहुंचा तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड जुट गई। इसकी बीच मौका पाकर अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। उधर खबर मिलते ही घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी एंबुलेंस की मदद से परिजन घायल को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। जहां चिकित्सालय प्रभारी डॉ. पंकज ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment