हल्की बारिश से ड्रेनेज सिस्टम फेल, राहगीर और दुकानदार परेशान

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। सासनी सब्जी मंडी के ठीक सामने सड़क पर दो से तीन फीट पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पडा।
बुधवार को सड़क पर हुए जलभराव के कारण दोपहिया वाहनों के साइलेंसर में पानी घुसने से गाड़ियां बीच सड़क पर ही बंद हो गईं। बड़े वाहनों के गुजरने पर पानी की तेज लहरें उठती हैं, जिससे पैदल चलने वाले राहगीर और मंडी आने वाले किसान पूरी तरह भीग गये। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि जब भी बारिश होती है तो यहां और मंडी परिसर में ऐसी ही स्थिति होती है। मंडी के सामने पानी भरने से ग्राहकों का आना बंद हो जाता है, जिसका व्यापर पर गहरा असर होता है। बसरसात के कारण सडक पर वाहनों का लंबा लगा रहा। स्कूल जाने वाले बच्चों, ऑफिस जाने वाले लोगों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसी स्थिति प्रत्येक बारिश के मौसम में आती है मगर प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा इसका कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। एनएचआई के अमरीश कुमार ने बताया कि हाईवे के किनारे बने गंदे नाले पर सफाई का काम चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द हाईवे से पानी की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment