सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में नामजदों ने तीन भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक के पिता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गिरधरपुर निवासी वेदप्रकाश सिंह पुत्र लाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11 जुलाई की सुबह 10.30 बजे करीब खरंजे पर गाड़ी धोने को लेकर गांव के ही रामजीलाल ,रामनिवास पुत्रगण प्रहलाद सिंह, सोनू पुत्र रामनिवास ,अमित कुमार पुत्र रामजीलाल ने गाली गलौज कर उसके पुत्र लक्की ,अभिषेक व उसके भाई मोहन सिंह नायक के पुत्र मनोज कुमार पर लाठी डंडों से प्रहार कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।











