रंजिश में दो भाइयों को मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकुलपुर में नामजदों ने पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया ।पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गोकुलपुर निवासी मुकेश कुमार पुत्र किशोरी सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गाँव के ही अनिल पुत्र राधेश्याम, प्रदीप उर्फ डीपी पुत्र चोब सिंह ,चोबसिंह पुत्र बाबू सिंह ,सुघड़ पाल पुत्र कल्लू सिंह पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया । शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके भाई बंटी को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment