सिकंदराराऊ। क्षेत्र में अवैध मिट्टी के खनन का गोरखधंधा जोरों पर चल रहा है। इस गोरखधंधे पर सिस्टम अंकुश नहीं लगा पा रहा है। दिन के उजाले तथा रात के अंधेरे में यह धंधा बेखौफ फल फूल रहा है। क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी के खनन में स्थानीय प्रशासन भी ढुलमुल रवैया अख्तियार कर रहा है। इस कारण खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
बतादे कि इस समय क्षेत्र में अवैध मिट्टी का खनन तेजी से हो रहा है। यह गोरख धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदारों द्वारा खनन माफियाओं पर शिंकजा नहीं कसा जा रहा है। इस कारण खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है। अवैध मिट्टी खनन का गोरखधंधा दिन के उजाले एवं रात के अंधेरे में जारी रहता है । कस्बा में जी टी रोड पर अवैध मिट्टी से भरे दर्जनों ट्रैक्टर फर्राटे भरते हुए बड़ी आसानी से देखे जा सकते हैं । मिट्टी के अवैध खनन से खेती पर भी प्रभाव पड़ रहा है। अवैध खनन से खेतों में गहरे -गहरे गड्ढे हो जाते हैं। जो लोगो के लिए काल बन जाते है। मिट्टी के अवैध खनन के काले धंधे पर प्रशासन भी रोक नहीं लगा पा रहा है। जिसके कारण ये गोरख धंधा बेखौफ फल -फूल रहा है। सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि इस गोरख धंधे में प्रशासनिक कर्मचारी से लेकर नेता भी लिप्त हैं। इस कारण इस गोरख धंधे पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर कौन इस गोरख धंधे पर अंकुश लगाएगा ।









