सिद्धपीठ मां पथवारी का 38 वाँ स्थापना दिवस 17 को मनाया जाएगा

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्धपीठ मां पथवारी जगत जननी का 38 वाँ स्थापना दिवस 17 जुलाई को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। इसके उपरांत शाम 5 बजे से माता की चौकी भी आयोजन होगा। जिसमें अपने भजन गायक विपिन श्याम दीवाना एवं देवू श्याम दीवाना माता रानी की सुंदर भेंट प्रस्तुत करेंगे । आयोजक कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं। आयोजकों ने माता की चौकी में श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment