पीएसए ऑक्सीजन प्लांट में बूस्टर पंप का सफलता पूर्वक इंस्टॉलेशन

बागला जिला अस्पताल में अब आसानी से उपलब्ध होगी ऑक्सीजन

हाथरस।बांगला संयुक्त जिला चिकित्सालय में आज मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश के नेतृत्व में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से चिकित्सालय स्थित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट में बूस्टर पंप का सफलता पूर्वक इंस्टॉलेशन किया गया।
स्थापना के उपरांत मौके पर ही एक ऑक्सीजन सिलेंडर की सफलता पूर्वक रिफिल कर इसका परीक्षण किया गया, जो पूर्णतः सफल रहा। इस उपलब्धि के साथ अब जिला चिकित्सालय को ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग के लिए बाहरी संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
अब से चिकित्सालय में आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन सिलेंडरों की रिफिलिंग का कार्य इसी पीएसए ऑक्सीजन प्लांट के माध्यम से किया जाएगा। इससे समय एवं संसाधनों की बचत होगी।ऑक्सीजन की उपलब्धता और अधिक सुगम एवं त्वरित होगी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को बेहतर एवं शीघ्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्य प्रकाश ने इस कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए निर्देशित किया कि ऑक्सीजन प्लांट का नियमित संचालन एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे मरीजों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध होती रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment