विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेला कल

हाथरस। जिला समन्वयक व जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई रोहिताश सिंह ने जनपद के समस्त युवक एवं युवतियों से कहा है कि विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कल 14 जुलाई को प्रातः 11 बजे से पीसी बागला इण्टर कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट,स्नातक,आई.टी.आई. उत्तीर्ण, कौशल विकास, डी.डी.यू.जी.के.वाई.में प्रशिक्षण प्राप्त एवं अन्य बेरोजगार युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया जा सकता है। मेले में सर्विस सेक्टर/मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की निजी कम्पनियों एवं जनपद के औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा इच्छुक युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जीरो पॉवर्टी के परिवारों के सदस्य, दिव्यागंजन एवं एन.आर.एल.एम. समूह के परिवारों के सदस्य भी मेले में प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु अभ्यर्थी को बायो डाटा, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड एवं 3 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। मेले में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। नियत तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर सेवायोजन का लाभ उठायें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment