राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने विधानसभा चुनावों को लेकर किया मंथन

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा द्वारा संगठन विस्तार हेतु कस्बा सासनी आकर जिलाध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में जिले के कुछ पदाधिकारियों के साथ हनुमान चौकी स्थित बालाजी रिसॉर्ट में बैठक की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री/प्रभारी निशांत उपाध्याय ने किया।

बैठक में आगरा में पार्टी संस्थापक अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री, बृज क्षेत्र के जिलाध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ बैठक करने को लेकर मंथन किया गया।जिसमें 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई।बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष का जिला टीम ने जोरदार स्वागत किया।। स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर,जिला मंत्री प्रदीप शर्मा,जिला मंत्री अभिषेक पाठक,सादाबाद नगर अध्य्क्ष सोनू गौतम उपस्थित थे।साथ ही साथ संस्थापक सदस्यों में केशव शर्मा व रजत शर्मा भी मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment