अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के पत्रकार पं. अशोक रावत बने अलीगढ़ मंडल प्रधान संरक्षक

डॉ.ललितेश शर्मा को दी शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी


हाथरस। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में आयोजित संस्था के संगठन और विस्तार हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. हेमंत कौशिक द्वारा जारी मनोनयन पत्र को संस्था के राष्ट्रीय प्रभारी पं. केसी गौड़ ने वरिष्ठ पत्रकार पं.अशोक रावत के निवास क्रांति चौक सासनी गेट पर प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बैठक के सभापति श्री ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष पं. मदन मोहन गौड़ एड़. के निर्देशन में बैठक में डॉ. के.सी. गौड़ राष्ट्रीय प्रभारी का सान्निध्य रहा। बैठक में मुख्य अतिथि पं. ए.के. शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री , अति विशिष्ट अतिथि पं.उमेश कुमार शर्मा राष्ट्रीय संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ एवं पं. कमलकांत शर्मा प्रदेश महामंत्री दिल्ली उपस्थित थे।बैठक का शुभारंभ प्रभु परशुराम जी की विधिवत पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं ब्राह्मण समाज के प्रति जयघोष के बाद सभी विप्र बंधुओं द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। सभी विप्र बंधुओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए यह संकल्प लिया कि हम सभी मिलकर ब्राह्मण समाज को सर्वोपरि बनाएंगे।

इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री पं. ए.के. शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए बैठक में सभी विप्र बंधुओं से सहमति एवं परामर्श के आधार पर पं. अशोक रावत को मंडल संरक्षक अलीगढ़ मंडल एवं पं. ललितेश शर्मा को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया तथा इनके मनोनयन पत्र एवं राष्ट्रीय वैदिक सनातन पंचांग की प्रति सौंपी। बैठक में सेवानिवृत्त अधिकारी (जे.डी.अभियोजन आगरा मंडल) पं.छविरंजन द्विवेदी ,उपजा के प्रदेश मंत्री पं. नीरज चक्रपाणि , पं. शिवम शर्मा एवं अनेक ब्राह्मण बंधु उपस्थित थे। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा बुलंदशहर से आए सभी पदाधिकारियों को सभा में अंगवस्त्रम्, माल्यार्पण विप्रजनों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। डॉ. के.सी. गौड़ राष्ट्रीय प्रभारी, पं. ए.के. शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री, पं. उमेश शर्मा को आराध्य प्रभु परशुराम जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। विदित हो कि यह संस्था महामना मदन मोहन मालवीय के उद्देश्यों एवं विचारों पर पर आधारित है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment