उत्तर प्रदेश होमगार्डस भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा में अर्ह अभ्यार्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षण प्रक्रिया को लेकर
हाथरस।पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्डस भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा में अर्ह अभ्यार्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण प्रक्रिया निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस लाइन स्थित परीक्षण केन्द्र का भ्रमण व निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

आज पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्डस भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा के आधार पर चयन प्रक्रिया के अगले चरण में अभ्यार्थियो के अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाईन स्थित परीक्षण केन्द्र का भ्रमण/निरीक्षण किया गया । इस दौरान शारीरिक मानक परीक्षण हेतु गठित टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण, अभिलेखों की संवीक्षा हेतु भर्ती बोर्ड से आयी टीम एवं ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद में आज 13 जुलाई से प्रारम्भ होकर 6 अगस्त तक चलने वाली अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण प्रक्रिया के निरीक्षण के दौरान गठित टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तत्पश्चात अभिलेखों की संवीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षण हेतु आये हुए अभ्यर्थियों से वार्ता की गई ।। इस दौरान पुलिस कप्तान द्वारा अभ्यार्थियों की सुविधा हेतु बनायें गये काउन्टरों/टेबलों को चेक किया गया, साथ ही शारीरिक मानक परीक्षण हेतु उपकरणों को दुरुस्त रखने, अभ्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हों, यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।









