विशाल निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर 17 को: अनुभवी वरिष्ठ चिकित्सक देंगे परामर्श

प्रमुख समाजसेवी रवि चौहान भटटा वालों के अथक प्रयासों से मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद द्वारा आयोजित

हाथरस। शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की जनता के हितार्थ शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित श्री बांके बिहारी जी मंदिर एवं श्री बांके बिहारी सेवा समिति के प्रबंधक रवि चौहान भट्टा वालों के अथक प्रयासों से मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद द्घारा श्री बांके बिहारी मंदिर लहरा रोड बाईपास पर विशाल निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें विभिन्न रोगों के रोगियों की जहां निशुल्क जांचें की जायेंगी। वहीं मेट्रो हॉस्पिटल के अनुभवी एवं वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श आदि दिया जाएगा और संबंधित रोगों के मरीज शिविर का लाभ लें।

उक्त संबंध में जानकारी देते हुए आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर एवं श्री बांके बिहारी सेवा समिति के प्रबंधक व प्रमुख समाजसेवी रवि चौहान भटटा वालों ने बताया है कि शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य हितार्थ में मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद के सहयोग से 17 जुलाई को प्रातः 11बजे से दोपहर 1 बजे तक श्री बांके बिहारी मंदिर लहरा बाईपास पर विशाल निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने बताया है कि शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, कैंसर व रक्त रोग विशेषज्ञ, किडनी व मूत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ चिकित्सक संबंधित रोगियों को आवश्यक परामर्श देंगे। साथ ही रोगियों की निशुल्क जांचें भी की जायेंगी।

प्रमुख समाजसेवी एवं प्रबंधक रवि चौहान भटटा वालों ने बताया है कि निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर में विभिन्न प्रकार की जांचें निशुल्क की जायेंगी, जिसमें ईसीजी, ब्लड प्रेशर, रेंडम ब्लड शुगर, हड्डियों की सघनता की जांच बीएमडी आदि निशुल्क की जायेंगी। उन्होंने बताया है कि निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शरीर में मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद के वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीम भाग लेगी और मरीजों की जांच कर परामर्श देगी। उन्होंने बताया है कि स्वास्थ्य शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद के वरिष्ठ व अनुभवी चिकित्सकों की टीम में डॉ.वैभव जैन (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ.साक्षी राणा (कैंसर व रक्त रोग विशेषज्ञ), डॉ.राम चौधरी ( हृदय रोग विशेषज्ञ),डॉ.किंजल बनर्जी (किडनी व मूत्र रोग विशेषज्ञ) आदि चिकित्सक भाग लेंगे और मरीजों को आवश्यक जांच कर परामर्श देंगे।। प्रमुख समाजसेवी रवि चौहान भटटा वालों ने संबंधित रोगों के समस्त रोगियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद के सहयोग से आयोजित विशाल निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर में संबंधित रोगों के रोगी भारी संख्या में भाग लेकर अपनी जांच करायें और चिकित्सकों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ लें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment