
हाथरस-17 जनवरी। विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मोहनगंज स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर एसआईआर को लेकर प्रमुख कांग्रेसियों की बैठक एसआईआर मॉनिटरिंग जिला कमेटी के सदस्य अवधेश बख्शी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें हाल ही में प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची पर विस्तृत चर्चा की गई। 18 जनवरी से 31 जनवरी और 1 फरवरी को सभी पोलिंग बूथ पर चुनाव आयोग द्वारा विशेष कैंप आयोजित कर मतदाता सूची दिखाई जाएगी। उसमें मतदाता अपना नाम देख सकते हैं, यदि किसी का नाम छूट रहा हो या संशोधन होना हो तो फार्म संख्या 6,7,8 भरकर जमा करना होगा।।
कांग्रेस के जिला मॉनिटरिंग सदस्य अवधेश बक्शी ने कहा कि किसी बूथ पर कोई बीएलओ मतदाता का सहयोग नहीं करता है या किसी परेशानी को दूर करने के लिए तुरंत पार्टी कार्यालय आकर संपर्क कर सकता है।पार्टी हर संभव मदद करने का प्रयास करेगी। बैठक में जिला प्रवक्ता डॉ.मुकेश चंद्रा, किसान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अजीत गोस्वामी, पं. ऋषि कुमार कौशिक, प्रभाशंकर शर्मा, ठाकुर कपिल सिंह,गोविंद चतुर्वेदी, रामकुमार सारस्वत आदि उपस्थित थे।









