सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव गोपालपुर में नामजदों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गोपालपुर निवासी शशी देवी पत्नी धीरेन्द्र कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने घर से पशुओं को चारा डालने के लिए जा रही थी । तभी रास्ते में गांव के ही दिगम्बर ,सौरभ पुत्रगण भगवान सिंह ,भूरा पुत्र बन्टी ने उसे घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। पीड़िता ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।











