झमाझम हुई बरसात बनी आफत ,हुआ जलभराव बरसात होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत

सिकंदराराऊ। कस्बा में मंगलवार की रात्रि को झमाझम बरसात हुई । वहीं बुधवार को भी झमाझम बरसात का दौर जारी रहा। बरसात होने से कस्बा में जगह -जगह जलभराव हो गया । जलभराव होने से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा । लोग नाले नालियों के गंदे पानी के मध्य होकर गुजरे। बरसात होने से लोगो को भीषण पड़ रही गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी भारी गिरावट आई। बुधवार को पूरे दिन बरसात होती रही। जिससे लोगों की सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
पिछले कुछ दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही थी । भीषण गर्मी से लोगो का जीना मुहाल हो रहा था। मंगलवार की शाम से मौसम ने अचानक करवट बदल ली और देखते ही देखते आमसान में काले काले बादल छाने लगे । बादल छाने के कुछ देर बाद बरसात होने लगी । वहीं बुधवार को भी पूरे दिन झमाझम बरसात हुई। बरसात होने से लोगो की भीषण पड़ रही गर्मी से राहत मिली । बरसात होने से नाले नालियां चौक होने कारण उफान भरने लगे । नाले नालियों का गंदा पानी सड़को पर हिंडोले भरने लगा । नाले नालियों का गंदा पानी दुकानों एवं घरों में भर गया । कस्बा के मोहल्ला बगिया बारहसैनी, अनल कॉलोनी,रोशनगंज, खिजरगंज, मटकोटा , नयागंज बाजार, बड़ा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी रोड , रोशनगंज आदि स्थानो पर जलभराव हो गया। बरसात होने से कस्बा ताल तलैया का रूप धारण कर गया। जिससे लोगो को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। बरसात में बुधवार की सुबह बच्चे स्कूल भीगते हुए पहुंचे । वहीं दोपहर को छुट्टी के बाद बच्चे स्कूल से भीगते हुए घर वापस लौटे । बरसात होने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment