सिकंदराराऊ में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने की जनसुनवाई 105 शिकायतें आई ,04 का किया निस्तारण

सिकंदराराऊ । तहसील के सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की । इस दौरान 105 शिकायतें आई । मौके पर मौजूद अधिकारियों ने 4 शिकायतों का निस्तारण किया। बाकी का निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए ।
सोमवार को तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई । जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आने की सूचना पर तहसील परिसर में सुबह से ही शिकायतकर्ताओं की खासी भीड़ उमर पड़ी । जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस 105 शिकायतें आई । जिसमें 4 शिकायतों का मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा निस्तारण कर दिया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरीके की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि सिकंदराराऊ क्षेत्र से सबसे अधिक शिकायतें भूमि पर अवैध कब्जे एवं राजस्व विवादों से संबंधित प्राप्त हुई हैं। इन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वेद प्रकाश, बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह , उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी न्यायिक शुभेंदु गोपाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा , चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के वर्मा आदि मौजूद है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment