
सिकन्द्राराऊ- 17 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव इकबालपुर में अपने बहनोई के घर आए युवक की बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात बाइक चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।।
कोतवाली में गजेंद्र पुत्र नवाब सिंह निवासी गांव बढ़ावली थाना जलेसर जिला एटा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गत 14 जनवरी की शाम 4 बजे करीब अपनी बाइक सुपर स्प्लेंडर पर सवार होकर बहनोई भूरी सिंह पुत्र तेजपाल सिंह निवासी गांव इकबालपुर के यहां आया हुआ था । पीड़ित ने बाइक को घर के बाहर खड़ा कर दिया और खेत पर चला गया । जब वह खेत से वापस लौटा तो बाइक उस स्थान पर नहीं मिली । युवक द्वारा बाइक को काफी तलाश किया गया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुट गई है ।









