सादाबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी: खलबली

सादाबाद-17 जनवरी। कस्बा में पीले पंजे का प्रहार आज भी जारी रहा और प्रशासन द्घारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कस्बा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तीन दिन पहले पूरी सख्ती के साथ शुरू किया गया था, जो कि आज सुबह से ही सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए लकड़ी के खोखों को हटाने की कार्यवाही की गई, जिसके लिए पहले ही चेतावनी दी जा चुकी थी। इस दौरान नगर पंचायत और प्रशासनिक टीम सुबह से ही मौके पर पहुंच गई । जेसीबी और नगर पंचायत कर्मचारियों की सहायता से एक-एक कर खोखों को हटाया गया। कार्यवाही के दौरान किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।।
प्रशासन एवं नगर पंचायत प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान कार्यवाही से छोटे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार अपना सामान समेटते दिखे, जबकि कुछ ने अधिकारियों से मोहलत मांगी। खोखा संचालकों का कहना है कि सड़क किनारे दुकान लगाकर ही उनके परिवार का गुजारा चलता है और दुकानें हटने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।।
दुकानदार शिवकुमार, राम सिंह और संतोष कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ उनके लिए वैकल्पिक रोजगार या दुकान लगाने के लिए उपयुक्त स्थान भी निर्धारित किया जाए। उनका सुझाव है कि नगर पंचायत बाजार क्षेत्र में छोटे दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन या स्थलनिर्धारित कर स्थायी समाधान निकाला जा सकता है।।

एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि नियमों के तहत छोटे व्यापारियों के लिए उचित समाधान निकालने पर विचार किया जाएगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment