रंजिश में युवक व परिवार को पीटा: रिपोर्ट

सिकन्द्राराऊ- 17 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली खुर्द में पुरानी रंजिश में नामजदों ने युवक व उसके परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।।
गांव जिरौली खुर्द निवासी धर्मेंद्र चौहान पुत्र श्योराज सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गत 14 जनवरी की शाम 6 बजे करीब गांव के ही भूपेंद्र, प्रताप पुत्रगण भोला सिंह, विनायक पत्नी भूपेंद्र सिंह गाली गलौज करते हुए आए । पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं सरियों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपियों ने पीड़ित के भाई सरन चौहान, विवेक एवं पुत्री माधुरी को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment