दो भाइयों को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरथा ईसेपुर में नामजदों ने दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक की मां ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नौरथा ईसेपुर निवासी राजकुमारी पत्नी मुकेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 25 जून की शाम 6 बजे करीब उसके पुत्र अनेक सिहं उम्र 10 वर्ष व शर्त कुमार उम्र 13 वर्ष, दुष्न्त कुमार चौहान की डेयरी पर दूध लेने को गए थे। वहीं घात लगाए बैठे गांव के ही रोहित, मोहित, प्रदीप पुत्रगण चरन सिंह हाथों में लाठी डण्डो को लेकर मारने पीटने को रौदतें चले आ रहे थे । इस दौरान दोनों पुत्र दुष्यन्त कुमार की डेयरी में छिप गए। वहां से दुष्यन्त कुमार के फोने से घर पर फोन किया । तब उसने अपने दो पुत्र दीपक व निर्दोष को भेजा । तो रास्ते में उक्त आरोपियों ने दीपक व निर्दोष को मारपीट कर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment