सिकंदराराऊ । कस्बा के जी टी रोड स्थित एक होटल पर नामजदों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
धर्मेश कुमार वार्ष्णेय पुत्र जगदीश प्रसाद वार्ष्णेय निवासी पंत चौराहा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 2 जुलाई रात्रि 9 बजे करीब अपनी दुकान के सामान का पैमेन्ट करने कन्हैया होटल, नगर पालिका कार्यालय के सामने गया था । वह अप्पू माहेश्वरी को पेमेन्ट देने के बाद वापस आ रहा था । तभी वहां पर होटल मालिक श्याम, वत्सु , श्याम का एक अन्य भतीजा व अप्पू माहेश्वरी एवं 2 अज्ञात व्यक्ति आ गए और उसको चारो ओर से घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान उसके गले में पड़ी सोने की एक चैन टूटकर गिर गई। आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।









