सर्प दंश से 9 वर्षीय बालिका की मौत, मचा कोहराम

परिजनों के साथ घर पर सो रही थी बालिका

सिकंदराराऊ। कस्बा के एटा रोड स्थित कॉलोनी में बीती रात्रि घर में सो रही एक 9 वर्षीय बालिका को एक जहरीले सर्प ने डस लिया। जिससे बालिका की मौत हो गई। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । बालिका की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया और कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि एटा रोड स्थित कॉलोनी निवासी लाल प्रताप सिंह की 9 वर्षीय पुत्री सौम्या शुक्रवार की रात्रि को अपने परिजनों के साथ घर पर सो हो रही थी। रात्रि 2:30 बजे करीब सौम्या को अपने पैर में तेज जलन मालूम पड़ी और बैठकर रोने लगी । सौम्या के रोने की आवाज सुनकर परिजन भी जाग गए । परिजनों ने देखा कि उसके बाएं पैर पर सांप के काटने के दो निशान बने हुए थे। थोड़ी देर में सौम्या ने बोलना बंद कर दिया तथा आंखों से दिखना बंद हो गया। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए । जहां की चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया । परिजन बालिका का शव वापस घर ले आए। जहां परिजनों ने गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया । बालिका की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment