अलीगढ़ रेलवे पुलिस ने सिकंदराराऊ में दो चोरों की निशानदेही पर दी दबिश

स्वर्णकार ने चोरी के लाखों की कीमत आभूषण चोरों से खरीदे:कोतवाली पर पूछताछ करने के बाद स्वर्णकार को छोड़ा, बना चर्चा का विषय

सिकंदराराऊ। कस्बा के तिराहा बाजार स्थित सुनारों वाली गली में शुक्रवार को अलीगढ़ रेलवे पुलिस ने दो चोरों की निशानदेही पर एक स्वर्णकार की दुकान पर दबिश दी। जिससे बाजार में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस स्वर्णकार को अपने साथ कोतवाली ले गई । जहां पूछताछ करने के बाद रेलवे पुलिस ने उक्त स्वर्णकार को छोड़ दिया। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जाता है कि ट्रेनों में यात्रियों के आभूषण चोरी करने बाद चोर कस्बा के तिराहा बाजार स्थित सुनारों वाली में एक स्वर्णकार को कुछ दिन पूर्व लाखों की कीमत के चोरी के आभूषण बेच गए। पीड़ित द्वारा उक्त मामले की रिपोर्ट अलीगढ़ जीआरपी थाने में लिखाई गई थी । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रेलवे पुलिस चोरों को गिरफ्तार करने में जुट गई। पुलिस ने उक्त मामले में दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को एसआई गजेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ पकड़े गए दोनों चोरों की निशानदेही कस्बा के तिराहा बाजार स्थित सुनारों वाली गली में एक स्वर्णकार के यहां दबिश दी। रेलवे पुलिस की दबिश से बाजार में खलबली मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। टीम स्वर्णकार को अपने साथ कोतवाली ले गई । जहां स्वर्णकार से पूछताछ करने बाद उसे छोड़ दिया गया और टीम वापस लौट गई। रेलवे पुलिस द्वारा पूछताछ करने के बाद स्वर्णकार को छोड़ देने की चर्चाओं का बाजार लोगो के बीच गर्म रहा। इस संबंध में उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री के बैग से चोरों ने लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण पार कर दिए थे। उक्त मामले में पीड़ित द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उक्त मामले में दो चोरों को पकड़ा गया। जिनकी निशानदेही पर सिकंदराराऊ के एक स्वर्णकार की दुकान पर दबिश दी गई थी। पूछताछ करने के बाद स्वर्णकार को सुपुर्दगी में दिया गया है। स्वर्णकार को शनिवार को अलीगढ़ जीआरपी थाने पर बुलाया गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment