राजस्थान और यूपी रोडबेज बस की हुई भिंडत ,दर्जन भर यात्री घायल

 

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नौरथा ईसेपुर के निकट गुरुवार को राजस्थान और यूपी रोडबेज की दो बसें आमने सामने टकरा गई। हादसे में दोनों बसों में सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया गया।
बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह 11 बजे करीब एक जयपुर राजस्थान की बस सोरों जी से आ रही थी । जैसे ही बस कासगंज रोड स्थित गांव नौरथा ईसेपुर के समीप पहुंची । तभी सिकंदराराऊ की ओर से कासगंज जा रही कासगंज डिपो की रोडवेज बस राजस्थान रोडवेज से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों बसों में सवार यात्रियों की चीख पुकार मचाने लगी। चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार करीब दर्जन भर यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों एवं पुलिस ने तत्काल घायलों को दोनों बसों से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य भिजवाया। दोनों बसों की टक्कर इतनी भीषण थी कि कासगंज डिपो की रोडवेज बस सड़क किनारे खाई में उतर गई, जबकि राजस्थान बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ देर लिए यातायात भी बाधित हो गया। घायलों में सियाजुद्दीन पुत्र इब्राहिम निवासी मानिक चौक जनपद अलीगढ़ , पवन कुमार पुत्र मूलचन्द्र निवासी विवेक बिहार थाना लिंक रोड जिला गाजियाबाद, मनीषा पुत्री प्रभुदयाल दौसा राजस्थान,मथुरा देवी पत्नी प्रभु दयाल ,बद्रीलाल पुत्र गौरी लाल निवासी रामगढ़ कचौरा राजस्थान, जलेस पुत्र रफीक निवासी बदायूं ,नफीस पुत्र हसन निवासी बदायूं आदि शामिल हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment