उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति की महिला जिलाध्यक्ष सम्मानित

हाथरस। उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता कौशिक को संगठन व सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के उपलक्ष्य में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल द्वारा श्रीमती सरिता कौशिक को तस्वीर व भगवद गीता देकर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं हवन का भी आयोजन रखा गया।
उत्तर प्रदेश उपभोक्ता परिषद समिति की महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता कौशिक द्घारा आयोजित अनुष्ठान धार्मिक विधि विधान से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया, जिलाध्यक्ष रनसिंह सिसोदिया, सुरेश अग्रवाल, दिनेश अग्निहोत्री, गुड्डू कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राजरानी शर्मा, मुकेश कौशिक, संजय सक्सेना, केसी महाशय, रेनू गौतम, प्रभा गौतम, अंश गौतम, अभय सिसोदिया, साधना, मधु शर्मा, राजवती शर्मा, प्रेम कुमारी, यज्ञवती शर्मा आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment