
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला रमिया में उधार के रुपए मांगने पर नामजदों ने दंपती को मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला रमिया निवासी देव पुत्र प्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 30 जून की शाम 6:30 बजे करीब उसने गांव के ही अभिनाश से अपने उधार के 50,000 रुपए वापस मांगने । रुपए मांगने पर अभिनाश, सूजन , सुमोल पुत्रगण सुकनपाल , तूरी पत्नी सुकनपाल ने गाली गलौज कर उसे लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पत्नी कांति देवी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।











