
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल में शराब पीने का विरोध करने पर नामजदों ने दंपती को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मऊ चिरायल निवासी राम अवतार पुत्र श्यामवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 25 जून की रात्रि 11:30 बजे करीब गांव के ही उमेश कुमार पुत्र बिजेंद्र सिंह ठाकुर उसके चबूतरे पर शराब पी रहा था। उसकी पत्नी शिवानी ने उमेश से शराब पीने से मना किया । इसी बात पर उमेश ने उसकी पत्नी शिवानी को मारापीटा । इसके बाद वह शिकायत करने आरोपी के घर गया तो आरोपी उमेश व उमेश के पिता वीरेंद्र सिंह ने उसे लाठी डंडा व ईंट से मारापीट कर घायल कर उसके हाथ की हड्डी तोड़ दी । आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी भी दी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









