शोभायात्रा होगी ऐतिहासिक: दर्जनों झांकियां होंगी शामिल- लखन गुप्ता

हाथरस- 27 जून। श्री दानवीर कुल शिरोमणी भामाशाह जी की दूसरी विशाल शोभायात्रा कल 28 जून रविवार को शहर में मैंडू गेट स्थित महाजन धर्मशाला से निकाली जाएगी, जिसका उद्घाटन राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त द्वारा किया जाएगा। शोभायात्रा की सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है।। दानवीर कुल शिरोमणि भामाशाह जी की विशाल शोभायात्रा को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में शोभायात्रा अध्यक्ष अध्यक्ष लखन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार की शोभायात्रा विशाल एवं भव्य व ऐतिहासिक निकाली जाएगी। शोभायात्रा में तीन दर्जन से अधिक झांकियां जो कि आकर्षण का केंद्र होंगी तथा दिल्ली सहित अन्य प्रांतों से एक दर्जन से अधिक बैंड शोभायात्रा में शामिल किए गए हैं। शोभायात्रा महाजन धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य-मुख्य मार्गों से होती हुई गौशाला रोड पर समाप्त होगी।।
उन्होंने बताया है कि शोभायात्रा के समापन उपरांत समाज के लोगों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। लखन गुप्ता ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि शोभायात्रा को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए शोभायात्रा में शामिल होकर शोभायात्रा को भव्य बनायें।।
प्रेसवार्ता के दौरान शोभायात्रा संयोजक संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष रानू गुप्ता, हरीओम गुप्ता, विष्णु गुप्ता, सनी गुप्ता, राकेश गुप्ता, आशु गुप्ता आदि मौजूद थे।









