कल धूमधाम के साथ निकलेगी दानवीर भामाशाह की शोभायात्रा

सिकंदराराऊ। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ कस्बा में दानवीर भामाशाह जयंती के उपलक्ष में कल रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी । यात्रा का शुभारंभ कस्बा के पुरानी तहसील रोड से होगा । यात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गो से होती हुई गुजरी । कस्बा भ्रमण के बाद यात्रा का समापन मंडी गांधीगंज पर पहुंचकर होगा। आयोजको द्वारा यात्रा की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप प्रदान किया गया । आयोजको ने समाज के बंधुओ से यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment