अभियोजन कार्यों एवं कानून-शांति व्यवस्था की समीक्षा बैठक 25 जून को

हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों एवं कानून-शांति व्यवस्था की समीक्षा बैठक दिनांक 25 जून, 2026 को सायं 04-30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।
बैठक में कानून एवं शांति व्यवस्था, गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत की जा रही कार्यवाही, पुलिस विभाग को भूमि आवंटन, सड़क सुरक्षा, खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम तथा अभियोजन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) ने कहा है कि संबंधित अधिकारी विभागीय प्रगति विवरण सहित समय से बैठक में उपस्थित होने का कष्ट करें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment