घेर की दीवार तोड़कर दो भैंस चोरों ने की पार

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला गढ़ी बुन्दू खां में एक पशुपालक के घेर की दीवार तोड़ चोर दो कीमती भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला गढ़ी बुन्दू खां निवासी प्रदीप कुमार ने दी तहरीर में कहा है कि उनके घर से महज 50 मीटर की दूरी पर उनका घेर है। 22 जून की रात्रि को चोर घेर की दीवार तोड़कर दो भैंस चुराकर ले गए। सुबह जब पशुपालक पशुओं को चारा खिलाने गया तो घेर में बंधी दोनों भैंस उन्हें गायब मिली। तहरीर मिलने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment